पति की गला दबाकर हत्या आरोपी पत्नी व आशिक गिरफ्तार

बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर के रामनगर पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम कुड़वा निवासी मृतक राजेंद्र उर्फ राजेश कटरे उम्र 44 वर्ष की उसकी पत्नी ने गला दबाकर हत्या कर दी इस मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी वह उसके आशिक को गिरफ्तार किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुड़वा निवासी मृतक राजेश कटरे की दो पत्नी है जिसकी पहली पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक ना होने के कारण वह अपने मायके में रहती थी तथा मृतक अपनी दूसरी पत्नी अनिता राजेश कटरे 35वर्ष के साथ ग्राम कुड़वा में निवास करता था।
मंगलवार 26 मई की रात पति-पत्नी के बीच उनके घर के कागजात व उसकी पत्नी का अन्य व्यक्ति के साथ अनैतिक संबंधों को लेकर जमकर विवाद हो गया जिससे आक्रोशित पत्नी द्वारा पति के साथ मारपीट कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी वह उसकी आकस्मिक मौत होने की जानकारी दी।
दूसरे दिन बुधवार 27 मई को मृतक राजेश कटरे की बहन नर्मदा दिनेश पंधरे को घटना की जानकारी दी गई जिस पर नर्मदा के घर पर पहुंचने पर उसके भाई के शरीर पर मारपीट के चोट के निशान व गले पर उंगलियों के निशान दिखाई दिए।
जिस पर मृतक की बहन द्वारा रामनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया शिकायत मिलने पर रामनगर पुलिस द्वारा मामले की जांच कर आरोपी पत्नी व उसके आशिक संजय लिल्हारे को गिरफ्तार किया तथा मृतक के शव को शासकीय जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
तथा इस मामले में रामनगर पुलिस ने फरियादी नर्मदा दिनेश पंधरे की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 103,(1)3(5) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच रामनगर पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक प्रवीण बोरकुटे द्वारा की जा रही है।

Share Post: