बुलंद गोंदिया। अर्जुनी मोरगांव तहसील के माहेश्वरी समाज द्वारा अर्जुनी मोरगांव में महेश नवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा व तीन दिवसीय कार्यक्रम में रक्तदान वह विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर भव्य रूप से मनाया ।
गौरतलब है की प्रतिवर्ष अनुसार अर्जुनी मोरगांव तहसील के माहेश्वरी समाज द्वारा महेश नवमी पर्व का आयोजन भव्य रूप से आयोजित किया गया जिसमें भगवान शिव पार्वती की भव्य शोभायात्रा निकलने के साथ ही तीन दिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों व खेल महोत्सव का आयोजन किया गया।
जिसमे रक्तदान, योग, समाज की विभूतियों को सम्मानित करने के साथ खेलो में क्रिकेट, बैडमिंटन आदि आयोजित किये गए जिसमें तहसील के समाज बंधुओ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए आयोजन भव्य रूप से मनाया।

इस अवसर पर सर्व प्रथम भगवान महेश का रुद्राभिषेक पूजन आरती व महेश वंदना की गई तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों द्वारा प्रतिदिन बोले जाने वाले मंत्रो का वाचन किया गया।
साथ ही योग दिवस पर108 ओमकार मंत्र का जाप करने के साथ ही योग अभ्यास किया गया तथा महिला संगठन द्वारा विवाह की बढ़ती उम्र और परिवार में घटना सामंजस्य इस विषय पर लघु नाटिका प्रस्तुत की गई।

वाद विवाद प्रतियोगिता, रक्तदान शिविर के आयोजन में 23 समाज बंधुओ ने रक्तदान किया जिसमें युवा वह महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

चार पीढ़ियां एक साथ ऐसे परिवारों का सम्मान
तहसील में जिस परिवार में चार पीढ़ियां एक साथ रह रही है ऐसे तीन परिवारों को स्वर्ण योग सम्मान से तहसील अध्यक्ष भागीरथ गांधी, लूणकरंण चितलांगे, रमन लाल चांडक सत्यनारायण चांडक के हस्ते सम्मानित किया गया।
शहर से गांव आई बहु का सम्मान
बड़े शहरों से छोटे ग्राम में विवाह कर आने वाली तथा वहीं पर निवास कर रहने वाली 07 बहूओ का मेरा गांव मेरा अभियान सम्मान से सम्मानित किया गया।
तथा जिन परिवारों के अभिभावकों ने 21 से 25 वर्ष की उम्र में अपने बच्चों का विवाह कराया ऐसे छह परिवारों को आदर्श माता-पिता का सम्मान प्रदान किया गया समाज गौरव सम्मान के अंतर्गत लाखांदूर के 14 वर्षीय देवांश कलंत्री को इंडियन वर्ल्ड रिकॉर्ड में नामांकित होने पर उसके पूरे परिवार का सत्कार किया गया तथा कार्यक्रम के पश्चात समाज बंधुओ के लिए स्नेह भोज आयोजित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नवयुवक संगठन के पवन मंत्री, केशव भूतड़ा, राम चांडक,आनंद भैया, शुभम भूतड़ा, नयन राठी ,निमिष ,अर्चित चितलांगे और समाज के सभी समाज बंधुओ ने अथक परिश्रम कर कार्यक्रम को सफल बनाया साथ ही माहेश्वरी महिला मंडल की पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अथक प्रयास किया व कार्यक्रम का संचालन प्रकाश चांडक ने किया।






