गोंदिया में आग का तांडव- बारदाना ,सेनेटरी सामान का गोदाम, 2 कार व विद्युत ट्रांसफार्मर जलकर खाक भारी नुकसान 12 घंटे में हुई विभिन्न घटना

बुलंद गोंदिया। जिले में भीषण गर्मी के प्रकोप के चलते आग लगने की घटना में भी भारी बढ़ोतरी होती दिखाई दे रही है। गोंदिया शहर में ही 12 घंटे में तीन अलग-अलग स्थानो पर घटित हुई आग की घटनाओं में भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। जिसमें बारदाना, सेनेटरी गोदाम दो कार वह विद्युत ट्रांसफार्मर जलकर खाक हो गये।

गौरतलब है की भीषण गर्मी के चलते वैसे तो हम हर वर्ष आग लगने की घटनाओं में काफी बढ़ोतरी होती है किंतु इस वर्ष गर्मी का प्रकोप काफी बढ़ जाने से आग की घटनाओं में भी काफी इजाफा होता दिखाई दे रहा है।
गत सप्ताह ही गोंदिया शहर के फूलचूर में एक बारदाना गोदाम में भीषण आग लगी थी जिसकी आग अब तक ठंडी नहीं हुई है वहीं दूसरी ओर गोंदिया शहर में 12 घंटे में तीन अलग-अलग आग लगने की घटनाओं में भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।


1 से 2 जून की रात पहली घटना 2 बजे के दौरान साई मंदिर गोविंदपुर में घटित हुई जहां मंदिर के सामने ही स्थित एक विद्युत ट्रांसफर में भीषण आग लगी थी जिसे परिसर के नागरिको ने रेत डालकर भुजाय।

वहीं दूसरी घटना वाजपेई ड्राइविंग स्कूल के पीछे पुराना आबकारी कार्यालय परिसर में 12 से 15 वाहन रखे हुये थे जिसमें से दो कार जलकर पूरी तरह खाक हो गई, सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी व्यक्ति द्वारा रात में वहां पर बीड़ी या सिगरेट जलाया होगा तथा जलती माचिस की तीली छोड़ दिया था जिसे आग धीरे-धीरे विकराल हो गई तथा रात 3 से 3:30 बजे के दौरान यह मामला सामने आया इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई।

वहीं तीसरी बड़ी घटना गोविंदपुर परिसर में ही घटित हुई है जहां संजय नगर गोविंदपुर परिसर स्थित मित्तल ट्रेडर्स के सेनेटरी गोदाम व नरेश चंद्र पहलाद अग्रवाल केबारदान गोदाम में सुबह 10:30 से 11:00 बजे के बीच अचानक आग लगने की घटना घटित हुई।
विशेष यह की दोनों गोदाम आसपास में होते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था पहले गोदाम में भारी संख्या में प्लास्टिक का बारदाना रखा हुआ था तथा वहीं दूसरे गोदाम में मित्तल ट्रेडर्स के जिसमें सेनेटरी का सामान नल फिटिंग ,पाइपलाइन, प्लास्टिक पाइप ,पानी की टंकियां ,टाइल्स आदि रखी हुई थी जिसमें आग लगती ही आग ने भीषण रूप धारण कर लिया इसकी जानकारी गोंदिया अग्निशमन विभाग को दी गई 11:00 बजे के दौरान अग्नि शमन विभाग द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया जो देर शाम तक चलता रहा।

6 दमकल वाहन 20 से अधिक टैंकर पानी
गोविंदपुर संजय नगर स्थित गोदाम की आग इतनी विकराल थी की गोंदिया अग्निशमन विभाग के फायर टेंडर वह तिरोडा अदानी पावर प्लांट का एक दमकल वाहन वह गोरेगांव नगर पंचायत का एक दमकल वाहन इस प्रकार 6 दमकल वाहनो द्वारा 20 से अधिक पानी के टैंकर भरकर आग बुझाने का कार्य किया गया जो समाचार लिखे जाने तक शुरू था।

Share Post: