बुलंद गोंदिया। गोंदिया नगर परिषद की बाजारपरिसर स्थित इमारत जर्जर हो चुकी है बारिश में अनेक विभागों की छत का प्लास्टर भरभरा कर गिरने के चलते नगर परिषद कार्यालय को इंदिरा गांधी स्टेडियम में स्थानांतरित की प्रक्रिया शुरू की गई है जिसके तहत अनेक विभाग स्थानांतरित किए गए हैं।
]
गौरतलब है की गोंदिया नगर परिषद की इमारत लगभग 100 वर्ष पुरानी हो चुकी है इसके साथ ही कुछ वर्षों पूर्व बनी हुई इमारत भी जर्जर अवस्था में पहुंच गई है। बारिश के दौरान अनेक विभागों की छत का प्लास्टर भरभरा कार्यालय में गिरने लगा हालांकि इस हादसे में किसी भी प्रकार की गंभीर घटना नहीं हुई है लेकिन भविष्य में बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता था, जिसे देखते हुए नगराध्यक्ष सचिन सेंडे वह मुख्याधिकारी संदीप बोरकर द्वारा नगर परिषद कार्यालय को शहर के नगर परिषद के इंदिरा गांधी स्टेडियम में स्थानांतरित करने मंजूरी दी।
जिसके गत दो दिनों से विभिन्न विभागों को स्थानांतरित करने का कार्य शुरू किया गया है जिसमें फिलहाल मुख्य रूप से इमारत में चल रहे वित्त विभाग, आस्थापना विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभागों को स्थानांतरित किया गया है इसके पश्चात टैक्स असेसमेंट व अन्य विभागों को भी इंदिरा गांधी स्टेडियम में स्थानांतरित किया जाएगा।
नगर परिषद कॉन्वेंट मनोहर म्युनिसिपल में होगी स्थानांतरण
इंदिरा गांधी स्टेडियम में नगर परिषद द्वारा कान्वेंट स्कूल चलाई जा रही है लेकिन कार्यालय को इंदिरा गांधी स्टेडियम में स्थानांतरित किए जाने के चलते अस्थाई रूप से कॉन्वेंट को मनोहर म्युनिसिपल स्कूल में स्थानांतरित की जाएगी इसके साथ ही लाइब्रेरी, योग संस्था को किराए से दिए गए थे उनको भी नगर परिषद की अन्य इमारतें में स्थानदिया जाएंगे अंतरिम तौर पर नगर परिषद स्टेडियम में संपूर्ण कार्यालय स्थापित किए जाएंगे।
पुराने रिकॉर्ड स्थानांतरित करना बड़ी समस्या
नगर परिषद में 100 वर्ष से अधिक का पुराना रिकॉर्ड है जिन्हें इन नगर परिषद की इमारत से इंदिरा गांधी स्टेडियम में स्थानांतरित करना एक बड़ी समस्या निर्माण हो रही है जिसे उन रिकॉर्ड को सुरक्षित रखना नगर परिषद के सामने एक चुनौती बन रही है।
गिरायी जाएँगी पुरानी इमारत
सभी विभागों के स्थानांतरण के पश्चात गिरायी जाएँगी पुरानी इमारत गोंदिया नगर परिषद कार्यालय के सभी विभागों को इंदिरा गांधी स्टेडियम में स्थानांतरित करने के बाद पुरानी इमारत को गिरकर उसका नाप-जोक कर नई इमारत के निर्माण के लिए प्रस्ताव राज्य शासन के पासभेजा जाएगा।
– सचिन सेंडे नगराध्यक्ष गोंदिया। भेजा जाएगा।
सचिन सेंडे नगराध्यक्ष गोंदिया।






