वैभव कलेक्शन बैग की दुकान में लगी भीषण आग 6 घंटे तक चला दमकल अभियान जनहानि नहीं

बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर के रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले प्रभु रोड स्थित बैग की दुकान वैभव कलेक्शन में सोमवार 6 जुलाई की सुबह 11:00 से 11:30 के दौरान अचानक भीषण आग लग गई जिस पर काबू पाने के लिए 6 घंटे तक दमकल विभाग के कर्मचारियों को अथक परिश्रम करना पड़ा इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोंदिया शहर के व्यस्ततम परिसर गोरेलाल चौक चौक से स्टेशन की ओर जाने वाले प्रभु रोड स्थित वैभव कलेक्शन बैग की दुकान में 6 जुलाई सोमवार की सुबह 11से 11:30 बजे के दौरान दुकान खोलने पर जब दुकान के कर्मचारी दुकान में बने बेसमेंट की ओर साफ सफाई करने गए तो वहां पर उन्हें अचानक आग लगी दिखाई दी वह धुआ बाहर आने लगा जिस पर इसकी जानकारी तत्काल दुकान संचालक जितेंद्र डोडवानी को देने पर गोंदिया अग्निशमन विभाग को फोन कर आग लगने की जानकारी दी गयी सूचना मिलने पर तत्काल दमकल विभाग घटनास्थल पर पहुंचा किंतु दुकान में भारी मात्रा में प्लास्टिक बैग, स्कूल बैग सफर बैग आदि होने से आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया था।


दिन में हादसा होने पर इसकी जानकारी तत्काल मिलने पर किसी भी प्रकार की बड़ी दुर्घटना घटित नहीं हुई किंतु इस आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग के 8 से 10 टैंकर दमकल वाहन को आग बुझाने में लगाया गया तथा 6 घंटे तक आग बुझाने की कड़ी मशक्कत अग्निशमन विभाग केअग्निशमन विभाग के प्रभारी अधिकारी नीरज काड़े, फायरमैन लोकचंद भेंडारकर ,टीकाराम गौतम, मुकेश माने, आकाश गर्ग सुनील सोनवाने, जितेंद्र उर्फ बबली गौर मनीष नागदवने वह ज़ाकिर बैग द्वारा की गई ।

बेसमेंट धुआं धुआं
आग दुकान के बेसमेंट में लगी थी जहां पर जाने के लिए एकमात्र सिडी़ होने से वहीं पर आग लगी थी। जिसे अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी तथा वहां पर भारी मात्रा में धुआं ही धुआ हो गया था जिसे दम घुटने जैसी स्थिति निर्माण हो गई थी किंतु अग्निशमन विभाग के अधिकारी द्वारा ऑक्सीजन मास्क लगाने के साथ ही स्मोक एक्जास्टर लगाकर धुएं को बाहर निकाला फिर भी 6 घंटे तक आग बुझाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी।
सकरा मार्ग नहीं पहुंच पाई बड़ी फायर गाड़ी
प्रभु रोड एक सकरा मार्ग है जिससे दमकल विभाग के भारी वाहन उसे रोड पर नहीं पहुंच पाए किंतु अग्निशमन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए गोरेलाल चौक से स्टेशन की ओर जाने वाले में रोड पर वहां लगाकर सामने की गली से पाइप ले जाकर आग बुझाने का कार्य किया गया।

Share Post: